फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान से चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल चोरी कर लिया। दो दिनों में चोरी की यह लगातार दूसरी वारदात है। अहम बात यह है कि चौराहे पर पुलिस की टिकट भी लगती है। इसके बावजूद भी चोरी होना पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास के पास स्थित न्यू कॉलोनी निवासी रोहित प्रजापति की हरदोई बाईपास चौराहे पर मिठाई की दुकान है। वह मंगलवार को रात सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
बुधवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने आए तो स्तब्ध रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर मिठाई, 50 किलो चीनी की बोरी, गैस सिलिंडर, 500 रुपये की रेजगारी चोरी कर ले गए। रोहित ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को घटना की तहरीर दी। इससे पूर्व सात जून को गांव ताहवरगंज निवासी रामजी राठौर की हरदोई बाईपास चौराहे पर स्थित फल की दुकान से चोरों ने 5000 रुपये के फल, 700 रुपये की रेजगारी, तराजू आदि चोरी कर लिया था। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। उर्दू पेपर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की पिकेट भी लगाई जाती है। ऐसे में लगातार चोरी की वारदात होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उधर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन सोम प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें