फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों के पति और समर्थक भिड़े, दोनों ओर से हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। तिलक समारोह के दौरान प्रधान पद की दो महिला प्रत्याशियों के परिवार वाले और समर्थक भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की गई। अचानक हुई इस घटना से समारोह के बीच भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर बुजुर्ग में ऊषा देवी तिवारी पत्नी शिवा गुलाम तिवारी और करुणा मिश्रा पत्नी परशुराम मिश्रा प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। सोमवार रात वहां के रहने वाले अशोक पांडेय के घर तिलक समारोह था। अशोक के घर हुई दावत में दोनों महिला प्रत्याशियों के परिवार वाले शामिल हुए थे। समारोह के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे चुनाव की चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और फायरिंग की गई। वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर जा पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
शिवा गुलाम तिवारी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात में वह अपने भाई और भतीजों के साथ तिलक समारोह में गए थे। वहां चुनाव को लेकर विवाद होने पर प्रत्याशी करुणा मिश्रा के पति परशुराम व उनके परिवार के राजू, पप्पू, मिंटू, सोनू, मालव, बड़े, प्रदीप, प्रमोद, अक्षय आदि ने लाठी, डंडे और तमंचे लेकर घेराबंदी कर ली और उन्हें जमकर पीटा। उन पर परशुराम ने देशी बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। मारपीट के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

प्रत्याशी करुणा मिश्रा पक्ष के अक्षय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने ताऊ परशुराम और पुत्तूलाल के साथ दावत में गए थे। वहां शिवगुलाम तिवारी चुनाव को लेकर विवाद करने लगे। उनके ताऊ परशुराम और पुत्तूलाल ने विरोध किया तो अर्पित और शिवाधार ने तमंचे से फायरिंग कर दी। परशुराम व पुत्तूलाल ने बमुश्किल छिपकर जान बचाई। हमलावर शिवगुलाम तिवारी, नरायन लाल, शिवाधार, प्रमोद, अर्चित, अर्पित, चंदन, सौरभ, गौरव, दिव्यांशु, शिवम, सर्वेश, कृष्णकुमार आदि ने मारपीट की, जिससे परशुराम व पुत्तूलाल घायल हो गए। ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी जान से मार देकर भाग गए।
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों ओर से 23 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद देर शाम नामजद दोनों ओर के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार शिवाधार तिवारी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में नामजद प्रदीप, अक्षय, राजीव उर्फ राजू और संजीव उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष के अक्षय की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद अर्चित, अर्पित, शिवम, कृष्णकुमार पुत्र माखनलाल व शिवाधार को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा कृष्ण कुमार पुत्र संतोष, रोहित, ब्रजकिशोर, शुभांशु, शोभित वर्मा, विजय को खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें