फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी की दुकान से लूट की कोशिश, व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्राफा की दुकान पर लूट की कोशिश और मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों ने रोड जाम करके कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोन पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के निगोही रोड पर जलालनगर बजरिया बाजार स्थित बृज किशोर वर्मा (55) की ज्वैलरी की दुकान है। उनकी दुकान पर नौकर महेंद्र (50) टॉयलेट करके दुकान पर आ रहा था। तभी पिकअप वाहन ने उसको टक्कर मार दी। विरोध करने पर पिकअप सवार तीन अज्ञात लोगों ने महेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय दुकानदारों नेे महेंद्र को बचा लिया। महेंद्र दुकान के अंदर चला गया। उसके बाद वाहन सवार तीनों लोग उसकी दुकान में घुस गये।
आरोप है कि तीनों लोगों ने फिर महेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। काउंटर पर रखे सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार होनें की कोशिश की। इसी बीच स्थानीय दुकानदारों ने इकट्ठा हो जाने से जेवर बच गये। लेकिन आरोपी दुकान बृज किशोर वर्मा, नौकर महेंद्र और स्थानीय दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
विज्ञापन

घटना के बाद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा अन्य व्यापारियों के साथ मौके पहुंच गये और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने सदर थाना प्रभारी निरीक्षक को फोन पर घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने जलालनगर बजरिया बाजार में जाम लगा दी।
प्रदर्शन की खबर मिलते ही कैंट चौकी प्रभारी विपिन शुक्ला अशफाक नगर चौकी प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। व्यापारी कार्रवाई की मांग कर रहेे थे। चौकी प्रभारी द्वारा जिलाध्यक्ष से प्रभारी निरीक्षण अशोकपाल से फोन पर बात कराई। जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलते ही जाम को खोला गया। नौकर महेंद्र की तरफ मारपीट और लूटपाट करने वालेे अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें