फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ने करवाया था भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी पर जान लेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी रवीश पाल कुशवाहा पर जानलेवा हमला कराने का आरोप प्रतिद्वंदी और उनके पक्ष के लोगों पर पर है। घायल प्रत्याशी के भाई हरीश पाल ने 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, डकैती और साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम हरसीपुर निवासी रवीश पाल कुशवाहा भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। उनके भाई हरीश पाल ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 28 मिर्जापुर प्रथम से रवीश पाल और ग्राम भौती निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र यादव ने भाजपा से समर्थन प्राप्त करने के लिए पार्टी हाईकमान को आवेदन किया था। भाजपा ने रवीशपाल पर विश्वास जताते हुए पार्टी के सहयोग से चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया। इससे देवेंद्र यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसी को लेकर देवेंद्र यादव रंजिश मानने लगे।
आरोप है कि इसी रंजिश में देवेंद्र यादव ने अपने समर्थक ग्राम भुर्जिया निवासी जहर सिंह, लल्ला सिंह, शैतान सिंह व अनंगपाल सिंह के साथ मिलकर शनिवार को रवीश पाल पर जानलेवा हमला करा दिया। इसका पता लगने पर साथ वाले बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने नाजायज असलहों से फायरिंग कर दी। आरोपी रवीशपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ उनका मोबाइल लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष मानबहादुर सिंह का कहना है कि घायल प्रत्याशी रवीशपाल कुशवाहा के भाई हरीशपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें