फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में जेब से निकाल लिए पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में जेब कतरों का गिरोह सक्रिय है, जिससे लगातार वारदातें हो रही हैं। बुधवार को ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे एक किसान की जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ा दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

थाना कलान के गांव श्रीनगर निवासी आस मोहम्मद मंगलवार सुबह करीब दस बजे पत्नी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर जलालाबाद कस्बा बाजार जा रहे। वहां से उन्हें बेटी के लिए सोने की अंगूठी खरीदने थी। आस मोहम्मद के अनुसार याकूबपुर तिराहे से कुछ आगे पहुंचने पर दो लोग ई-रिक्शा पर बैठ गए, जो जलालाबाद के प्राइवेट वाहन अड्डे के पास उतर गए। उससे कुछ आगे ई-रिक्शा से उतरने पर आस मोहम्मद ने जेब देखी तो रुपये गायब थे। उनके थाने में तहरीर देने पर एसआई विनोद यादव ने मौके पर जाकर ई रिक्शा चालक से पूछताछ की। मगर जेबकतरे का कुछ पता नहीं चला।
इससे पहले 12 अप्रैल को जेबकतरों ने गेहूं बेचकर टेंपो से जा रहे गोरा गांव निवासी रामवीर की जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। दो महीने पहले बझेड़ा नख़ासे जा रहे एक किसान की जेब 40 हजार रुपये उड़ा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें