फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक जिला बदर कुख्यात अपराधी को अवैध शस्त्र और अफीम सहित गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के इंजन पंप सेट करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

तिलहर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी छोटे उर्फ छुटइया पर हत्या, लूट डकैती के डेढ़ दर्जन केस चल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर भी किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि छुटैया के क्षेत्र में घूमने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके उसे राजनपुर रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के समीप पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम के साथ-साथ 315 बोर का तमंचा, एक खोखा तथा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
उधर क्षेत्र के गांव बरैचा में 13 जनवरी की रात एक पंपिंग सेट चोरी हो जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गांव के ही गिरीश उर्फ अमित और लालाराम को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी के पंपिंग सेट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें