फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खेत पर कूड़ा फेंकने गई महिला से गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की बताई जाती है। जलालाबाद थाने की खंडहर चौकी की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह खेत पर कूड़ा फेंकने गई थी। इस दौरान उसे वहां मौजूद गांव के युवक जीनेश ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मार देने की धमकी दी। घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद जलालाबाद थाने जाकर तहरीर दे दी। कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जीनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है, और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें