फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा की कटरी के दुर्गम इलाके में चल रही थी असलाह फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही अवैध असलाह बनाने और बेचने का धंधा तेज हो गया है। रामगंगा किनारे कटरी के दुर्गम स्थान पर अवैध असलाह बनाने का कारखाना चल रहा था। बृहस्पतिवार को कलान पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया है। मौके पर बने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए। असलहे आसपास के जिलों में भी बेचे जाते थे।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि कलान थाना क्षेत्र के कटरी इलाके में रामगंगा की दो धारों के बीच बने टापू पर अवैध असलाह बनाने का कारखाना चल रहा था। धंधेबाज असलाह बनाने के बाद रेत में दबा देते थे, जिन्हें सौदा तय होने पर सप्लाई कर दिया जाता था। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम के निर्देशन में थानाध्यक्ष कलान दिलीप कुमार सिंह को टीम के साथ लगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे छापा मारा तो दो लोग असलहा बनाते हुए मौके पर मिल गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े जाने वालों में कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सिऊडी निवासी शिवजी पुत्र आशाराम और उमरपुर गांव का श्याम सिहं पुत्र चन्नी हैं। मौके पर एक रायफल 315 बोर, दो देसी बंदूकें 12 बोर, चार तमंचे, एक अधबना तमंचा और अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। बताया कि गैंग में कुछ और लोग शामिल हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। सभी के खिलाफ कलान थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किए गए। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पहले भी जेल जा चुका है शिवजी
पुलिस ने वर्ष 2018 में शिवजी को अवैध असलाह फैक्टरी चलाने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। मुकदमा भी कलान थाने में दर्ज हुआ था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद उसने फिर धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के वेश में कच्छा-बनियान पहनकर दबिश देने पहुंची पुलिस
एसपी ने बताया कि जहां असलहा फैक्टरी चल रही थी वहां कोई वाहन जाना संभव नहीं था। टीम में शामिल पुलिस कर्मी वर्दी पहनकर नाव में बैठकर जाते तो बदमाश दूर से देख लेते। इसलिए पुलिस टीम ग्रामीणों के वेश में कच्छा- बनियान पहनकर पैदल रामगंगा पार करके दबिश देने गई, जिससे बदमाश पहचान नहीं पाए और पकड़े गए। पुलिस टीम में एसओ के अलावा एसआई मो. आरिफ, ब्रह्मप्रकाश, सिपाही शीलेंद्र सिंह, अनुज कुमार, गौरव कुमार, सोनू कुमार, आकाश कुमार, बॉबी आदि शामिल रहे।
बरेली, बदायूं और फर्रुखाबाद में भी करते थे सप्लाई
कलान का इलाका बदायूं और फर्रुखाबाद से जुड़ा है। पकड़े गए बदमाश अवैध असलाह बनाने के बाद शाहजहांपुर के अलावा फर्रुखाबाद, बदायूं और बरेली में भी सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें