फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी के भाजपा की सदस्यता का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। सपा के बरेली-मुरादाबाद मंडल के शिक्षक विधायक को किसी ने भाजपा की सदस्यता दिला दी और सदस्यता का ऑनलाइन प्रिंट निकलवाकर वायरल कर दिया। एमएलसी ने थाना रामचंद्र मिशन पुलिस से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि वह सपा के सच्चेे सिपाही हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बरेली मुरादाबाद क्षेत्र से दोबारा खंड शिक्षक निर्वाचन का प्रत्याशी घोषित किया है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। किसी ने उनकी फोटो लगाकर भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता का फार्म भर दिया है। साथ ही सदस्यता अभियान का कार्ड लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में एमएलसी ने थाना रामचंद्र मिशन तहरीर दे दी है। थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शिक्षक विधायक द्वारा तहरीर दी गई है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें