फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा माहौल बनाएं अयोध्या पर फैसला सभी को स्वीकार करें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या मामले का फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था कायम रहे, इसको लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरी मशक्कत से जुटे हैं। बुधवार देर शाम आयुक्त रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने यहां बैठक के दौरान अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने को कहा। आम लोगों से अयोध्या मामले का फैसला आने पर सौहार्द पूर्ण स्वीकार करने की अपील की।
विज्ञापन

आयुक्त रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय बुधवार शाम शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सबसे पहले उन्होंने प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बातचीत की। इस दौरान सभी अफसरों को माहौल और संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि ईद मिलादुन्नवी, गुरुनानक जयंती, गंगास्नान आदि त्योहारों पर पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी रहे। खुराफाती लोगों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए, जिससे माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जा सकी। दोनों अधिकारियों ने शहर के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने सभी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग मनाने की अपील की। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा भी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम व एसपी ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने इलाके में खुराफाती तत्वों से सावधान रहें और उन पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट न डालें। ऐसा कोई मामला सामने आने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें