फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं ने बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में स्वर्ण आभूषण घर ले जाने से मना कर देने पर दबंगों ने सर्राफा व्यापारी को घर में घुसकर परिवार समेत पीटा और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी संतोष सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। सोमवार को मोहल्ले में ही रहने वाला पवन सक्सेना उनके घर आया और कुछ सोने की चेनें दिखाने के लिए कहा। संतोष ने कई चेनें पवन को दिखाई। इस पर उसने कहा कि वह चेनें घर ले जाकर दिखाना चाहता है। इस पर संतोष ने इंकार कर दिया। उस वक्त तो पवन चला गया। कुछ ही देर बाद अपने कई साथियों को लेकर संतोष के घर में आकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर पवन ने घर में घुसकर संतोष सोनी, उनकी बेटी अल्पना, कल्पना व बेटे राज को लातों घूसों से बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर तमाम मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मामले में पवन सक्सेना, मगन सक्सेना, राजू, झूला व पवन की मां समस्त निवासी मोहल्ला बाबूजई थाना चौक कोतवाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें