फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में झगड़े के दौरान हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। शुक्रवार देर रात मामूली बात को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान दो-तीन राउंड हवाई फायर होने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घटना को लेकर कोतवाली पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने खूब हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षो की से ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना रात करीब 11 बजे की है। जन्माष्टमी के त्योहार के चलते अन्य जगहों के अलावा नगर के मोहल्ला क़ानूनगोयान स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास भी धार्मिक आयोजन चल रहा था। इसी दौरान फाल्ट के चलते लाइट चली गई सूचना पाकर लाईनमैन फाल्ट सही करने आया बताते है कि पहले अपने तरफ की लाइट सही कराने को लेकर दो विरादरी के लोग आपस में उलझ गए बात बढ़ने पर दोनों ओर से दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी पक्ष की ओर से तमंचे से दो तीन फायर कर दिए गए। उस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे व अन्य लोग त्योहार के चलते सड़कों पर मौजूद थे। अचानक फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। सीओ अमित सक्सेना व कोतवाल रवि कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायर व मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे।
बताया जाता है कि इसी बीच एक पक्ष के दर्जनों लोग कोतवाली पहुँच गए और दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जिसमे एक तरफ से किरण वाल्मीकि का लड़का व एक अज्ञात और दूसरे पक्ष से नन्हे कश्यप, अखिलेश गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष के खिलाफ मारपीट, बलबा और अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें