फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकतों का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके में अश्लील हरकतों का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके ससुर के सौतेले भाई के बेटे अनिल कुमार सिंह 26 फरवरी को बिना गेट बंद किए ट्वायलेट कर रहा था। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी अश्लील इशारे करने लगा। विवाद बढ़ने पर अनिल कुमार सिंह उसके बेटे ऋषभ सिंह, साथी राहुल सिंह उर्फ देवेंद्र तथा अनिल कुमार की पत्नी ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें