फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट इलाके में चल रही थे अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। एसपी एस आनंद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कांट पुलिस ने इलाके में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बने और अधबने नाजायज असलाह बरामद हुए।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के ग्राम यादव गौंटिया के मजरा लिंथरा में अवैध असलाह बनाने का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कांट पुलिस ने छापा मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास अवैध शस्त्र बनाने के औजार, बने और अधबने तमंचे और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक लाइसेंसी राइफल और देशी बंदूक भी मिली। पुलिस ने राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कांट थाना प्रभारी कंवर बहादुर सिंह के मुताबिक पकड़े तस्करों के नाम रामबरन और रमेश हैं। उनका तीसरा साथी आशाराम पुत्र मदन निवासी करमोरी मौके से भाग गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें