फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में भूरे पंजाबी की अंत्येष्टि

Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में भूरे पंजाबी की अंत्येष्टि 
विज्ञापन
नगर के बहुचर्चित महेश नागपाल उर्फ  भूरे पंजाबी (60) की मंगलवार सरेशाम दातागंज में हुई हत्या के बाद बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोदराजपुर शमशान घाट पर शव की अंत्येष्टि की गई। मृतक के भतीजे हिमांशु नागपाल ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बीती रात मौका मुआयना कर अधीनस्थाें को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये। उसके बाद क्राइम ब्रांच, फ ील्ड यूनिट सहित स्थानीय पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

रात में ही मृतक के भाई सुरेश नागपाल पुत्र रोशनलाल की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवाराें के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को अंत्येष्टि के दौरान विधायक रोशनलाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू, सपा नेता अरूण यादव चैनू, महेश चंद्र मल्होत्रा, प्रदीप अरोरा, व्यापार मंडल के मिश्रा गुट के अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू, कंछल गुट के अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री मोण् अखलाक गुड्ड, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, ओमप्रकाश, पंकज साहनी, अनंत सहाय, सौरभ ओमर, भगवान दास उर्फ  भगत जी, शीलेंद्र मोहन मिश्रा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सीओ डा. कृष्णगोपाल तथा कोतवाल अरूण कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

डेढ़ लाख तो बच गये, चली गई भूरे की जान
दिन भर साइकिल से घूमकर वसूली करने वाले सरल स्वभाव के महेश नागपाल उर्फ  भूरे पंजाबी का नियम था कि वह शाम छह बजे घर के अंदर होते थे। मंगलवार को लगभग छह बजे घर पहुंचकर लगभग डेढ़ लाख रुपये घर पर रखकर जब फि र से बाहर निकले तो भाभी नीरू के रोकने पर कहा अभी आते हैं। कुर्ते की फ टी जेब पड़ोसी को दिखाते हुए कहा कि देखो जेब फ ट गई मगर रुपये साफ  बच गये। दो लोगाें से पैसा लेकर अभी आता हूं। उन्हें क्या पता था कि छह बजे के बाद फि र से बाजार जाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पडे़गी। 
विज्ञापन


बकाया तो नहीं हत्या की वजह
तिलहर के अलावा शाहजहांपुर व गैर जनपदाें में भी राईसमिलर, भट्टा मालिकाें, आढ़तियाें, ठेकेदाराें व अनेक छोटे बड़े व्यवसायियाें को 2000 से लेकर 25 से 30 लाख तक का लेनदेन करने बाले महेश नागपाल की हत्या का कारण कहीं पैसे का लेनदेन के चक्कर में तो नहीं हुआ। इसे लेकर पुलिस पसोपेश में है। कुछ लंबा लेनदेन करने वाले लोग भी पुलिस के रडार पर हैं। हालांकि लोगों को कहना है कि मधुर स्वभाव के भूरे का लेनदेन में कभी विवाद नहीं हुआ। फिलहाल अब देखना यह है कि पुलिस इस बहुचर्चित हत्या कांड का खुलासा कर भी पाएगी अथवा भूरे हत्या कांड भी पूर्व के सुभाषनी हत्या कांड, प्रभुदयाल बहुचर्चित डकैती कांड तथा कमलेश गुप्ता के मंदिर में अज्ञात व्यक्ति की हत्या के प्रकरण की तरह ठंडे बस्ते के हवाले कर दिया जायेगा।
 
 फ र्राटा बाइकर्स दे रहे पुलिस को चुनौती
तिलहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले छह माह से लूट व हत्या के मामले में फ र्राटा बाइकर्स पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और हालात यह है कि पुलिस तेल की कालाबाजारी, बालू खनन और लकड़ी के कटान व चिरान में उलझ कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को राम भरोसे छोड़ चुकी है। डभौरा का सर्राफ लूट कांड हो या पुराने रोडवेज का चांदी लूट कांड, बीओबी से निकल रही महिला से लूट का मामला हो या कपसेड़ा में मास्टर से लूट, बैंक मैनेजर कैश छीनने की घटना हो या राजनपुर रोड व फतेहपुर गैसरा का लूट कांड, राईखेड़ा का व्यापारी लूट हो अथवा दातागंज में भूरे पंजाबी का हत्या कांड सारी घटनायें फर्राटा बाईकर्स द्वारा अंजाम दी गईं हैं। 


जंगलराज है, कोई सुरक्षित नहीें : रोशन लाल
क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज कायम है। व्यापारी, किसान, महिलायें, बच्चे, सरकारी नौकर सब असुरक्षा की भावना से सहमे हुए हैं। न्याय की बात करना तो सपा सरकार में अपराध बन चुका है। उन्हाेंने भूरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा घटना को अंजाम देने वालाें की अतिशीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा भी देने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें