फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरौल के धन्यौरा और कलान के कुंडरिया गांव में शुरू हुए गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ ददरौल ब्लॉक के धन्यौरा गांव जाकर वहां नवनिर्मित गो संरक्षण केंद्र शुरू कराया। आस-पास के क्षेत्रों में विचरण कर रहे लगभग 250 निराश्रित गोवंशों को केंद्र में संरक्षित कराया। साथ ही हरा चारा, भूसा, पानी, प्रकाश व ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराई। इसी तरह के प्रबंधों के साथ कलान क्षेत्र के कुंडरिया गांव में भी गो संरक्षण केंद्र आज से शुरू हो गया। अब इसी तरह के अस्थायी गो संरक्षण केंद्र जनपद के सभी 15 ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में जल्द खोले जाएंगे।
विज्ञापन

धन्यौरा में ददरौल के प्रभारी बीडीओ राघवेंद्र सिंह को मौके पर तत्काल संचालन समिति के गठन एवं संचालन के लिए स्टॉफ की व्यवस्था कराने को सीडीओ ने निर्देशित किया। साथ ही सीवीओ डॉ. आरबी सिंह से गौवंशों की टैगिंग शुरू कराई। सीडीओ ने राजस्व एवं पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर गो-संरक्षण केंद्र तक जाने को लगभग 1.5 किमी चकमार्ग का चिन्हांकन कराकर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराने के साथ ही ग्राम सभा को हस्तगत कराया। अवैध कब्जे से बेदखल करने की कार्रवाई एसडीएम सदर दशरथ कुमार व नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह की देखरेख में हुई। सीडीओ ने बताया कि निगोही ब्लॉक के गांव ढकिया तिवारी, सिंधौली के कठपुरा, पुवायां के पकड़िया हकीम, जैतीपुर के नदैया रामपुर, ददरौल के अख्त्यारपुर बघौरा, भावलखेड़ा के लधौली व रामापुर बरकतपुर, कलान के मोहनपुर, मिर्जापुर के शेरपुर कुर्रिया और कांट ब्लॉक के रसेम गांव में मनरेगा से एक सपताह के अंदर अस्थायी गो संरक्षण केंद्र बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें