शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 25 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई में एक दंपती के बीच चल रहा मनमुटाव दूर किया गया। दंपती को केंद्र से ही विदाई दी गई।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक दंपती की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। उसका कहना था कि उसके पति शराब के नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे इसलिए दूरी बना ली थी। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा, नेहा चौहान आदि मौजूद रहीं। संवाद