फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर दंपती में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर बृहस्पतिवार को 15 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इसमें एक दंपती में समझौता होने पर दोनों को केंद्र से ही विदा किया गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले दंपती की शादी को करीब सात वर्ष हो चुके हैं। पारिवारिक विवाद के चलते महिला तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। परामर्श केंद्र पर महिला ने बताया था कि उसके पति कोई स्थायी कार्य नहीं करते हैं। उसे व उसकी पुत्री के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त खर्च भी उपलब्ध नहीं कराते हैं, जिस कारण उसे अपने मायके में रहना पड़ रहा था।
केंद्र पर दंपती को पारिवारिक रिश्तों का महत्व समझाया गया। इसके बाद दंपती आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, मोनिका कुमारी, आरक्षी साकेत व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें