फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंटेनर की चपेट में आकर दंपती घायल, पति की हालत गंभीर

Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। कस्बे में पुलिस चौकी के नवीन भवन के पास बाइक सवार दंपती कंटेनर की चपेट में आकर घायल हो गए। पति को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। हादसा कंटेनर के अचानक मुड़ने से हुआ।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी राहुल शर्मा पत्नी पिंकी के साथ बाइक से हरदोई के पिहानी थाने के कूंचीखेड़ा गांव ससुराल जा रहे थे। वहां बच्चे के जन्म की दावत थी। उचौलिया कस्बे में पुलिस चौकी के नवीन भवन के पास लखनऊ-बरेली हाईवे खड़े कंटेनर के चालक ने अचानक से कंटेनर को दाहिनी ओर मोड़ कर आगे बढ़ा दिया। बाइक से आ रहे राहुल कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे में राहुल शर्मा के सिर में चोट आई। पत्नी पिंकी भी चोटिल हो गई। सूचना के आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंची। घायल राहुल शर्मा को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें