फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी की भड़काऊ बातों को गंभीरता से नहीं लेते देशवासी : राकेश

Sun, 30 Nov 2025 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा में प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: जाग
विज्ञापन
रोजा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का रविवार को दोपहर लखनऊ से बरेली जाते समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। मौलाना मदनी के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कारोबार भड़काऊ बयानबाजी से चलता है, लेकिन देश के लोग ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर वैचारिक हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती हैं, क्योंकि वह लोगों के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। सपा नेतृत्व के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता भी नहीं हैं। वह एसआईआर पर भ्रम फैलाने के बावजूद अपना फार्म जमा कर चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश की बातों में जो भी आएगा, उसका नुकसान होना तय है। इस मौके पर मोहन मिश्रा, नरेंद्र त्यागी, गोपाल दीक्षित, अनिल बाजपेयी, अमित अग्रवाल, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें