फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवरण में सुधार के लिए खुली पोर्टल की संशोधन खिड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में नव पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए प्रोफाइल और शैक्षणिक विवरण में सुधार का मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रोफाइल और शैक्षणिक विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार करेक्शन विंडो नौ अगस्त की रात 12 बजे तक खुली रहेगी। इस अवधि में विद्यार्थी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक देख सकते हैं। नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित प्रोफाइल से संबंधित किसी जानकारी में गलती होने पर एडिट प्रोफाइल डिटेल्स विकल्प के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकेगा।
इसी तरह विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक विवरण की भी जांच करनी होगी। प्रवेश प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित किसी जानकारी में त्रुटि होने पर संबंधित प्रोग्राम के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सुधार कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे सभी विवरण और अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को विवरण में सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें