तिलहर। नीट में सफलता के जरिये सरकारी मेडिकल सीट हासिल करने के लिए मोहल्ला उम्मरपुर निवासी प्रखर शर्मा को रस्तोगी स्वर्णकार कल्याण सोसायटी ने शनिवार को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोसायटी के अध्यक्ष श्याम रस्तोगी के नेतृत्व में रस्तोगी समाज के रामकुमार, मनोज, रमेश चंद्र, अशोक, जवाहर रस्तोगी आदि ने प्रखर को उनके परिवार सहित फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रखर के पिता फार्मासिस्ट निर्देश शर्मा ने सभी का आभार जताया। संवाद