फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी के साथ फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में बने केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने के बाद विक्ट्री चिह्न बनाकर खुशी ज? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने कलक्ट्रेट में बने केंद्र पर टीका लगवाया। उनके बाद एसपी एस आनंद तथा अन्य पुलिस और यातायात के कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन के साथ ही जलालाबाद, पुवायां और कलान सीएचसी पर भी सत्रों का आयोजन किया गया। दूसरे चरण के पहले दिन टीकाकारण के लिए 1005 लोगों को चयनित किया गया था। इनमें सिर्फ 613 ने ही टीका लगवाया।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित सत्र में डीएम ने स्वयं सबसे पहले टीका लगवाया। डीएम ने जनपद वासियों से अपील कि बिना किसी भय के कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। एसपी एस आनंद ने कहा कि हम सब के लिए इस बात का गर्व होना चाहिए कि हमारे देश की बनी हुई वैक्सीन ही हमें लगाई जा रही है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. कुमार गुंजन, हुदा जेहरा, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ज्यादातर पुलिसकर्मियों को नहीं लग सका टीका
दूसरे चरण के पहले दिन पुलिस, राजस्व और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाना था। पुुवायां में 216 राजस्व व 33 पुलिसकर्मी, जलालाबाद में 124 राजस्व, कलान में 71 राजस्व तथा 51 पंचायती राज विभाग, कलक्ट्रेट में 250 पुलिसकर्मी और छह राजस्व, पुलिस लाइन में 250 पुलिस कर्मियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह के मुताबिक अधिकतर पुलिसकर्मियों को कोरोना का टीका नहीं लग सका, उनका स्थानातंरण किसी दूसरी जगह होने की वजह से यह समस्या रही।
-
पुलिसकर्मियों को तैनाती वाले स्थान पर लग सकेगा टीका
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती स्थल के केंद्र पर टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केंद्र पर जाकर अपना परिचय पत्र और स्थानांतरण आदेश दिखाना होगा। जिसके बाद उनको टीका लगा दिया जाएगा। इसलिए जिन पुलिसकर्मियों का जिले की टीकाकरण के लिए पंजीकरण की सूची में वह अपने तैनाती वाले जनपद में बने केंद्र पर जाकर टीका जरूर लगवा लें।
-
पुवायां में 200 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया टीका
पुवायां। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में पहले दिन सीएचसी पर एसडीएम दशरथ कुमार ने पहला टीका लगवाया। इसके बाद तहसीलदार ने वैक्सीन लगवाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि शुक्रवार को 250 फ्रंटलाइन वर्करों में तहसील कर्मचारी, पुलिस कर्मियों आदि को वैक्सीन लगनी थी। जिनमें से 200 फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगवाने केंद्र पर आयोजित सत्रों में पहुंचे, जबकि 50 लोग नहीं आए। वैक्सीन लगवाने वाले किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें