शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को जिले में 300 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला (55) को तबीयत खराब होने पर 27 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
सदर बाजार क्षेत्र की महिला (70) की एलूट आईसोलेशन वार्ड में इलाज के मौत हो गई। वहीं पुवायां थाना क्षेत्र निवासी पुरुष (48) को 23 अप्रैल को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया था। उनकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमएस डॉ. एयूपी सिंहा ने बताया बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेेंटर के अनुसार जिले में 300 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 174 हो चुकी है। जबकि जिले में एक्टिव केस की संख्या 4259 हो चुकी है।