फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुले रहेंगे बाजार, शनिवार से सोमवार तक तीन दिन रहेगी सप्ताहांत बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश शासन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन में शहर समेत जनपद के अन्य नगरीय इलाकों के सभी बाजारों में अब दो दिन के बजाय शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय सप्ताहांत बाजार बंदी लागू रहेगी। इसे देखते विभिन्न व्यापार संगठनों ने शुक्रवार को प्रस्तावित स्वैच्छिक बाजार बंदी का निर्णय वापस ले लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर गत सप्ताह शनिवार और रविवार को दो दिन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहा। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते देख जनपद में सक्रिय विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने दो दिन पहले संयुक्त बैठक कर शुक्रवार को स्वेच्छा से जनपद के बाजार रखने का फैसला किया था।
हालांकि, बाद मेें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और पार्टी के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी नौशाद कुरैशी ने व्यापार संगठनों के इस फैसले को छोटे व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल बताकर उसका विरोध किया था। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन देकर कहा था कि इससे छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे क्योंकि कारोबार पर पहले से मंदी छाई हुई है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि व्यापारी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखें तो ठीक, वरना जबरन दुकानें बंद कराने का विरोध किया जाएगा। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ ने भी बीते दिन संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और उसमेें छोटे व्यापारियों के हितों की दुहाई देकर शुक्रवार की बाजार बंदी से खुद को अलग कर लिया। इस बीच, आज कोरोना नियंत्रण की नवीनतम गाइड लाइन में सप्ताहांत बंदी की अवधि सोमवार तक बढ़ाकर तीन दिन कर दिए जाने पर शुक्रवार को बाजार बंदी रखने का सामूहिक निर्णय लेने वाले व्यापार संगठनों को अपना फैसला त्यागना पड़ा।
संबंधित व्यापार संगठनों के जिलाध्यक्षों की बहादुरगंज के एक होटल में आज हुई आपात बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ की शुक्रवार को बंदी का आह्वान वापस लिया जाता है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन के स्थान पर तीन दिन की बंदी निर्धारित कर दी है जो अब शनिवार, रविवार और सोमवार को होगी। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करें क्योंकि हमारा मकसद भी तीन दिन की बंदी करके कोरोना की चेन को तोड़ना और भीड़ को नियंत्रित करना था। इस उद्देश्य को सरकार ने तीन दिन की बंदी करके पूरा कर दिया।
बैठक में उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश पाठक, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश सराफ और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें