फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियूरा निवासी वीरपाल (65) बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। वीरपाल को पैंदापुर-दियूरा रोड पर बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को परिजन इलाज के लिए बरेली ले गये, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरपाल हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव खेड़ाबहादुर निवासी रंगीला (26) बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जलालाबाद-कटरा रोड पर उनको रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार रंगीला हेलमेट नहीं लगाए था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें