शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मोहम्मदजई में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ हो गया है। बृहस्पतिवार रात उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसको कोविद अस्पताल ददरौल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया।
सीएमओ डॉक्टर एसपी गौतम ने बताया कि मोहम्मदजई मोहल्ले का कोरोना पाजिटिव अब स्वस्थ है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह सामान्य लोगों की तरह स्वस्थ हो गया है, फिर भी उसे 14 दिन तक होम क्वारन्टीन करना अनिवार्य है। घर में वह नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेगा। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी अभी दूरियां बनाकर ही रहेंगे।
सीएमओ ने बताया कि मोहल्ले के लोग और सगे संबंधी अभी उससे मिलना जुलना बंद ही रखें, तो बेहतर होगा। 14 दिन तक मिलने जुलने का परहेज करने के बाद ही उसे सामान्य रूप से अपने साथ जोड़ें । उन्होंने बताया कि शेष सभी एहतियात पूरे किए जाएं, जिससे कि किसी प्रकार का खतरा न बढ़ सके। फिलहाल मोहल्ले कंटेंमेंट जॉन से मुक्ति प्रदान कर दी गई है। पुलिस अभी भी तैनात है, लेकिन लोगों ने खुले में निकलना शुरू कर दिया है।