शाहजहांपुर। सीजेएम कोर्ट में शनिवार को नौ जमातियों के जमानत प्रार्थना पत्रों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है जो 18 मई को सुनाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सीजेएम ओमवीर सिंह की अदालत में थाईलैंड के नौ जमातियों के जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख नियत की गई थी। लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जमातियों की जमानत पर सुनवाई वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई और जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया। अब यह फैसला 18 मई को सुनाया जाएगा। यह जमानत प्रार्थना पत्र हसई, सोब्री, युसुफ, हारिश, अब्दुल रोरसा, सुराचाई, मखोशी, मारुफी, हसनमीना के नाम से प्रस्तुत किए गए थे। इनसे पहले तीन जमातियों की जमानत मंजूर हो चुुकी है।