फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से चिकित्सा अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैैतीपुर। खेड़ा रठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय गंगवार का कोरोना संक्रमण से हरियाणा के मेदांता अस्पताल में रविवार रात देहांत हो गया।
विज्ञापन

डॉ. अजय गंगवार 13 मई को कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उन्हें हरियाणा के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनका निधन हो गया। सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों ने डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
यहां बता दें डॉ. अजय गंगवार के बड़े भाई का 11 मई को बरेली के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। डॉ. अजय गंगवार की मां भी बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे की मौत की सूचना मां को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें