फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से और एक की मौत, 103 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात शहर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी 57 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वे मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। वहीं मंगलवार देर रात और बुधवार को 103 लोगों के पॉजिटिव मिले। अब 3422 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 1383 डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं। 831 लोगों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला दिलाजाक निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 27 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती कराया गया था। इससे मृतकाें की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। वहीं, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 93 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि मंगलवार देर रात दस लोग संक्रमित मिले थे, जिस कारण संख्या 103 तक पहुंच गई। अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 3422 तक जा पहुंची है। इसमें 1383 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
सेवक बनकर कार्य करे स्वास्थ्य विभाग: डीएम
शाहजहांपुर। डीएम ने बुधवार को भी जिला चिकित्सालय में कोविड-19 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महामारी काल में स्वास्थ्य विभाग अपने दायित्वों को समझे और सेवक बनकर निष्ठापूर्वक कार्य को संपादित करे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि पोर्टल पर डाटा फीड करते समय कर्मचारियों से त्रुटियां होती हैं, जिस पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यदि कार्य में सुधार नहीं आया तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। कहा कि कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेते समय उसका पूरा विवरण नोट किया जाए। इस अवसर पर सीडीओ प्रेरणा शर्मा, मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अल्हागंज में 13 मिले पॉजिटिव
अल्हागंज। कसबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक दर्जन से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार मोहल्ला ब्रह्मनान में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले हैं, जिस कारण मोहल्ले को सील किया जाएगा। जांच में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें