फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक एसोसिएशन ने उठाया फीस माफी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निजी स्कूलों में लॉकडाउन अवधि की शुल्क माफी को लेकर अब अभिभावक वेलफेयर एसोसिएशन ने मांग उठाई है। एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और बाल संरक्षण आयोग को पत्र ज्ञापन भेजकर शुल्क माफी तथा शुल्क जमा नहीं करने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के बैनर के साथ कलक्ट्रेट में जमा हुए लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान सभी व्यापार चौपट हो गए है। इसलिए जब तक फीस माफी का मुद्दा हल नहीं हो जाता, तब तक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित न किया जाए, सभी बच्चों को पढ़ाई का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही पहली तिमाही की फीस माफ की जाए, जिला शुल्क नियामत समिति का गठन किया जाए, जिसमें अभिभावकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। ऑनलाइन क्लास सभी बच्चों के लिए समान रूप से शुरू कराई जाएं। ज्ञापन देने वालों में महिला प्रभारी रेखा गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, प्रदीप अवस्थी, विवेक शर्मा, विवेक गुप्ता, सुनील वर्मा, राहुल सारस्वत, राकेश वर्मा, डॉ. विवेक अग्निहोत्री, नवजोत पासी, हिमांशु गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें