फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 116 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोरोना से कांट क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को जिले 116 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना महामारी की चपेट में आने वालों की सूची तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांट क्षेत्र के गांव मोतिहासा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आठ सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसने कोविड अस्पताल में शनिवार रात दम तोड़ दिया। इस तरह अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है।
इधर, एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि जिले भर में कराई जा रही कोविड-19 जांच में 29 लोग पॉजिटिव पाए गए है। जबकि 87 लोगों की शनिवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 116 रही। इनको मिलाकर अब तक जिले में 4526 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 1780 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 1663 लोग होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। इस तरह कोरोना की चपेट में आए कुल लोगों में वर्तमान में 1016 एक्टिव चल रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। उधर, जैतीपुर में कराई गई जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें