फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की मौत के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की हुई मौत के मामले में ससुराल पक्ष की चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नगला दमन निवासी सूरज पाल सिंह की पांच माह की गर्भवती पत्नी 25 वर्षीय अंजली की गत 11 सितंबर की शाम बीमारी के चलते जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई थाना मदनापुर के गांव धिंयरई निवासी देवेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी बीते साल मई के महीने में दान दहेज के साथ की थी, परंतु ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसकी बहन को पति सूरज पाल सिंह, उनके पिता धीरेंद्र सिंह, उनकी दादी ने रिश्तेदार विजयवीर के साथ मिलकर मार डाला।
विज्ञापन

दूसरा मामला गांव रूपापुर का है 11 सितंबर की शाम यहां के निवासी ओमवीर की पत्नी किरण 35 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घरवालों के अनुसार कुछ देर बाद किरण ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर जब घरवालों को पता लगा। उसे लेकर सीएचसी पहुंचे परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में थाना कटरा के गांव उखरी निवासी मृतका के पिता अवधेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी किरण की शादी करीब तीन साल पहले गांव रूपापुर निवासी ओमवीर सिंह के साथ दान दहेज के साथ की थी। बताया कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग को लेकर उंसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। 11 सितंबर को इसी बात को लेकर उसके पति ओमवीर, ससुर रामबरन, सास पूनम, बहन कुसुम व अनुराधा ने उसकी बेटी को मिलकर मारापीटा जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पोस्टमार्टम करवाने के साथ आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें