फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों को फूल भेंटकर सराहा योगदान

Fri, 11 Dec 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस धन्यवाद दिवस के मौके पर तमाम पुलिस अधिकारियों को समाज में सुख-शांति बनाए रखने के लिए एसपी बबलू कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस अफसरों को फूल भेंटकर उनका आभार जताया। बदले में पुलिस अधिकारियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि मजबूत होगी।
विज्ञापन

बता दें कि समिति हर वर्ष दिसंबर माह की 11 तारीख को पुलिस धन्यवाद दिवस मनाती है। इस मौके पर समिति के स्थानीय पदाधिकारी संजू चौधरी के नेतृत्व में शशिकांत मिश्रा, सुशील शुक्ला, सचिन पाल, दीनू कुमार, हाकिम चौधरी, आकाश मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय जाकर एसपी से मुलाकात की। इन सभी ने शांति व्यवस्था में योगदान बनाए रखने के साथ अपराधिक मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें फूल भेंट किए। समिति की थैंक्यू टीम ने एएसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव और जिला कारागार के अधिकारियों को भी फूल देकर उन्हें कठिन जिम्मेदारियों से निपटने का हौसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें