फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल स्टोरी कॉलोनी और कैंट एरिया में हुई सफाई

Fri, 11 Dec 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी महोत्सव के तहत कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा शुरू किए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को डबल स्टोरी कॉलोनी सहित कैंट एरिया के अन्य कई इलाकों में जेसीबी मशीन के साथ सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार और उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से कालोनी के विभिन्न ब्लॉकों में क्वार्टरों के सामने उगी झाड़ियां साफ कीं। सीईओ ने इस दौरान ओसीएफ के आवासों में रहने वालों को आसपास सफाई बनाए रखने को प्रेरित किया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने को कई स्थानों पर बैनर और होर्डिंग भी लगवाए गए।
कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष दीक्षित के अनुसार छावनी महोत्सव के तहत शनिवार को सुबह दस बजे साइकिल रेस आयोजित होगी, जिसके लिए जिले से तमाम प्रविष्टियां मिल रही हैं। साइकिल रेस का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण ब्रिगेडियर जेएस सरन करेंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल रेस के लिए कैंट इलाके में दस किमी ट्रैक तय किया गया है। साइकिल रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक शनिवार को सुबह नौ बजे तक कैंट बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें