तिलहर सीेएचसी प्रभारी को ज्ञापन देते संविदाकर्मी। स्रोत: संगठन
तिलहर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर सोमवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संगठन मंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर को ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मियों को सरकारी पदों पर नियुक्त किए जाने की मांग की।
संगठन मंत्री ने बताया कि पांच से सात अक्तूबर तक संविदा कर्मी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करेंगे। आठ से 10 अक्तूबर तक सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि ज्ञापन को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
इस दौरान डॉ. अक्षिता, प्रियंका यादव, शुभम गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश, संगीता, मोनिका, शिवानी सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।