शाहजहांपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के सुहेली उपकेंद्र पर कार्यरत गांव दिलावरपुर खुर्द निवासी संविदा कर्मचारी आशुतोष सिंह रविवार को मियांपुर अख्तियारपुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।
विद्युत कर्मचारियों के अनुसार आशुतोष 11 केवीए लाइन के ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी उन्हें बेसुध हालत में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार देकर बरेली रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। संवाद