सिंधौली। पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी 65 वर्षीय हेतराम का शव शनिवार देर शाम शारदा नहर में उतराता मिला।
हेतराम शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल लिए थे। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तब परिजनों को उनकी चिंता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र ओमकार ने पुवायां थाने पहुंचकर तहरीर दी।
शनिवार देर शाम सिंधौली क्षेत्र के गांव आमडार के निकट शारदा नहर में ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव पानी में उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस बीच पहुंचे हेतराम के परिजनों ने उनकी पहचान की। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद