फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित बस ट्रक से टकराई, दस यात्री घायल

विज्ञापन
तिलहर के नगरिया मोड़ पर हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई बस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर नगरिया पुलिस चौकी के पास शाहजहांपुर से बरेली जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दस यात्रियों को चोट आई हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मामूली चोटें होने के कारण सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो की अनुबंधित बस शाहजहांपुर से बरेली के लिए रवाना हुई थी। बस में तकरीबन दो दर्जन यात्री सवार थे। दोपहर सवा दो बजे नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास अनुबंधित बस ने सामने चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार दस यात्री चोटिल हो गए। बस के शीशे भी टूट गए। चालक ने किसी तरह बस को रोका। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
नगरिया पुलिस चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। उन्होंने घायल 10 यात्रियों को बस से निकालकर टेंपो के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक से बस टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गईं। दोनों ओर से रोडवेज बसें, लग्जरी कार, टेंपो आदि तमाम वाहन जाम में फंस गए। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना आ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें