फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदाकर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, टीबी-कुष्ठ रोगियों को नहीं मिल रही दवा

विज्ञापन
पुवायां सीएचसी में टीबी रोगियों के दवा वितरण कक्ष में लटक रहा ताला। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पुवायां। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी टीबी और कुष्ठ रोगियों को हो रही है। दवा नहीं मिलने से इलाज का क्रम टूटने और तबीयत बिगड़ने की आशंका से रोगी और उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी पर टीबी और कुष्ठ की दवा लेने पहुंचे कई मरीजों को दवा नहीं मिल सकी। दिउरिया कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनका टीबी का इलाज चल रहा है। वह सोमवार को भी दवा लेने आईं थीं, लेकिन दवा नहीं मिली। मंगलवार को दोबारा आने पर भी हड़ताल का हवाला दिया गया।
नाहिल निवासी एक मरीज ने बताया कि टीबी की दवा समय से लेना जरूरी है। दवा नहीं मिलने से तबीयत बिगड़ने पर जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं, कुष्ठ रोग से पीड़ित महिला ने बताया कि डॉक्टर ने दवा का क्रम नहीं टूटने की सलाह दी है, लेकिन दवा ही नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण दवा वितरण प्रभावित हुआ है। मंगलवार को चीफ फार्मासिस्ट ने दो-तीन मरीजों को दवा दी है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें