फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लैब टैक्नीशियन को संविदा कर्मचारियों ने घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग के लैब टैक्नीशियन के साथ बुधवार की रात मारपीट की घटना हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि रतन प्रकाश सिन्हा व मुकुल सिन्हा लैब टैक्नीशियन के पद पर संविदा पर संस्था पीओसीटी पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं। बुधवार की रात 12:10 मिनट पर दोनों भाई परिसर में उनके आवास पर आए। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की। इससे उनके कई जगह चोटें आईं। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने लैब टेक्नीशियन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें