फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज में कार और दो लाख रुपये मांगने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने पर वर पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला सियुरा गांव के मुनेंद्र सिंह ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुनेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लखनऊ के दुबग्गा निवासी मोरपाल सिंह के बेटे अनूप सिंह से तय की थी। वरीक्षा की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। वरीक्षा के बाद, वर पक्ष ने तय दहेज के अतिरिक्त कार और दो लाख रुपये नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। पंचायत में भी वर पक्ष अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। मुनेन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें