फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवीए लाइन के जंपर बांधते खंभे से गिरा संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी पर गर्रा और खन्नौत नदी के बीच अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन का जंपर बांधते समय संविदा कर्मचारी रक्षपाल खंभे से नीचे गिर गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया था। इसके चलते अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। रक्षपाल समेत अन्य कर्मचारी लाइन पर गश्त करने लगे। गर्रा और खन्नौत नदी के बीच फॉल्ट मिल गया। रक्षपाल जंपर बांध रहे थे। तभी वह लड़खड़ाकर नीचे गिरे। उनके पैर में फ्रैक्चर होने के साथ ही सीने में चोट आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



कर्मचारी नेता राजेश कुमार ने बताया कि करंट लगने के कारण कर्मचारी नीचे गिरा है। अधिकारी उपकरण का वितरण नहीं करते हैं। एसई जागेश कुमार ने बताया कि शटडाउन लेकर ही कार्य करा रहे थे। संभावना है कि पैर फिसलने से रक्षपाल गिरे हैं। उनकी हालत में पहले से सुधार है। कर्मचारी सुरक्षा उपकरण के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें