फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से ले रहे ज्यादा कीमत

Wed, 25 Mar 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर देने में परेशान करने और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को टाउनहाल स्थित सत करतार गैस एजेंसी के शोरूम पर छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत करने वाले हड़ताली भाकियू नेताओं को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर की अधिक कीमत लेने के बाबत बयान सिटी मजिस्ट्रेट को दिए। दरअसल, किसानों के हित की मांगों को लेकर 13 दिन से कलक्ट्रेट में डटे भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से हुई वार्ता विफल होने पर सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण अनशन में बदल दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने सीओ सदर और सेहरामऊ दक्षिणी के एसओ के साथ धरना स्थल पर जाकर उन्हें मनाने की चेष्टा की, लेकिन वह नहीं मानें। सिटी मजिस्ट्रेट मंगलवार को गैस एजेंसी के टाउनहाल स्थित शोरूम पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बुकिंग को लाइन लगाए उपभोक्ताओं से पूछताछ भी की। सिटी मजिस्ट्रेट द्विवेदी के अनुसार कई उपभोक्ताओं ने डिलीवरी चार्जेज के नाम पर सिलेंडर की अधिक कीमत वसूल जाने के बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही के लिए एडीएम प्रशासन को भेजी जा रही है।

दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
सिकरहना में लोहिया आवास आवंटन में पक्षपात के मामले को लेकर प्रशासन द्वारा जांच कर कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलने पर भाकियू की सदर इकाई के अध्यक्ष रामनरेश वर्मा और श्रीपाल ने मंगलवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। पिछले 24 घंटे में सिर्फ नींबू-पानी ले रहे अनशनकारियों के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर आकर अनशन खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें स्पष्ट कर दिया गया कि मांगों से कोई भी मौखिक समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें