शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का काम अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। काम पूरा होने से पहले ही कई स्थानों पर सीवर के मैनहोल खुल गए हैं। घरों में किए गए कनेक्शन के पाइप टूट गए हैं। सीवर लीक होने से नालियों में पानी पहुंच रहा है।
राज्य सेक्टर परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम को शहर में कुल 186 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने के साथ ही चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य भी सौंपा गया।
परियोजना के लिए वर्ष 2019-20 में 377 करोड़ रुपये प्रस्तावित थे। बाद में कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट के पक्ष में 248 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ। सारा काम जून 2023 तक पूरा कराया जाना था। अब तक 167.5 किमी सीवर का काम हो पाया है। सबसे पहले सीवर डालने का कार्य 31 दिसंबर 2023 तक पूरा होना था। कई बार समय बढ़ाया गया, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
-
हैंडओवर होने से पहले ही सीवर लाइन होने लगी खस्ताहाल
सीवर लाइन अब तक बनकर पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है इसलिए जल निगम ने अब तक इसे नगर निगम के हैंडओवर नहीं किया है। शहर में जगह-जगह घरों में कनेक्शन किए गए पाइप टूट गए हैं। ब्रज विहार, बिजलीपुरा में घरों में कनेक्शन होने वाले पाइप टूट गए हैं। इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है।
-
मैनहोल खुले, नाली का पानी जा रहा सीवर में
मोहल्ला तारीन बहादुरगंज में मैनहोल एक तरफ से खुला हुआ है। इस वजह से सड़क से गुजरने वाले लोग चोटिल हो जाते हैं। मोहल्ले वालों के मुताबिक कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसको सही नहीं किया जा रहा है। इसी तरह से मोहल्ला कटियाटोला में सीवर लीक हो रहा है। सीवर का पानी सड़क पर आता है और नाली का पानी सीवर लाइन में जा रहा है। इसकी वजह से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है।
-
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी करवाया गया
शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही मघई टोला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी करवाया गया है। यहां पर सीवर के माध्यम से घरों के किचन व शौचालयों का पानी पहुंचाकर उसको शोधित किया जाता है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 40 एमएलडी गंदे पानी का शोधन हो रहा है। इसके बाद शोधित जल को नदियों में छोड़ा जा रहा है। योजना का उद्देश्य शहर में सीवर की समस्या और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
48 हजार की जगह हो पाए सिर्फ 30 हजार कनेक्शन
सीवर लाइन परियोजना में शहर में कुल 48000 हजार कनेक्शन किए जाने हैं। अब तक करीब 30 हजार कनेक्शन हो पाए हैं। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक कनेक्शन करने की प्रक्रिया लगातार चल रही हैं।
सीवर लाइन डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। कुछ कमियां रह गई हैं, उनको जल निगम दूर कर रहा है। इसके बाद जल निगम सीवर लाइन को नगर निगम के हैंडओवर कर देगा।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
मोहल्ला बिजलीपुरा मार्ग पर सीवर लाइन कनेक्शन का टूटा पड़ा पाइप। संवाद
मोहल्ला बिजलीपुरा मार्ग पर सीवर लाइन कनेक्शन का टूटा पड़ा पाइप। संवाद
मोहल्ला बिजलीपुरा मार्ग पर सीवर लाइन कनेक्शन का टूटा पड़ा पाइप। संवाद
मोहल्ला बिजलीपुरा मार्ग पर सीवर लाइन कनेक्शन का टूटा पड़ा पाइप। संवाद