फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों के शोषण पर गरजे पूर्व जितिन प्रसाद

Sun, 26 Apr 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती जैसे जनहित के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज किए जाने से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि उनका शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

दरअसल, इस मामले में कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता और युवा कांग्रेस के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को सुबह प्रसाद भवन जाकर जनपद प्रवास पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिले। दोनों पदाधिकारियों ने उन्हें प्रदर्शन का ब्योरा देते हुए बताया कि व्यक्ति के बजाय व्यवस्था का पुतला फूंकने पर तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सेवादल के शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को यह भी बताया कि पुतला जलाने को लेकर स्थानीय अभिसूचना इकाई के एक अधिकारी ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर अपमानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस की है, कुछ कार्यकर्ताओं की नहीं। इसलिए कार्यकर्ताओं के संघर्ष को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता बढ़े हुए मनोबल के साथ संघर्ष जारी रखें, क्योंकि उनके साथ पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए कहा कि जनहित में काम करने से कोई ताकत कांग्रेस को नहीं रोक पाएगी।
बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए किसानों से भेंट करके उनसे फसली नुकसान का जायजा लिया। साथ ही शासन और केंद्र सरकार के स्तर से मदद दिलाने को प्रयास करने का भरोसा दिया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू, पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह, रामकुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, संतोष शुक्ला, गौतम कुमार, फरमान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें