फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों के विलय के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी टाउनहॉल स्थित कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए। इसके बाद अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्य सरकार द्वारा सरकारी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का विलय किए जाने का विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि सरकार के पांच हजार प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों को विलय किए जाने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। यह निर्णय न केवल शिक्षा के अधिकार और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है, बल्कि यह युवाओं-छात्रों व बेरोजगारों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

इससे शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अभिभावकों को इससे असुविधा होगी। रोजगार पर संकट खड़ा होगा। मिड-डे-मील योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों की नौकरियां समाप्त हो जाएंगी। विद्यालयों को विलय करने का निर्णय वापस लिया जाना चाहिए। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए नए स्कूल खोले जाने चाहिए।
मिड-डे-मील की व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों व शिक्षकों के रोजगार को सुरक्षित किया जाए। मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पूनम पांडेय, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, फरमान खां, दिनेश कुमार, नेहा पांडेय, कमल किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें