फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मनरेगा बचाने के लिए उपवास पर बैठे कांग्रेसी, नारेबाजी की

विज्ञापन
शाहजहांपुर में घंटाघर ​स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे कांग्रेस पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन शुरू किया है। पहले दिन घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने उपवास रखा गया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 से पांच बजे तक उपवास रखा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लगातार कमजोर किया जा रहा है। इसके बजट में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है।
कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूरों, किसानों और ग्रामीण परिवारों के जीवन का आधार है। वर्तमान सरकारें जानबूझकर मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहीं हैं। मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, मनरेगा के जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, बिंदेश्वरी राज, नूरे सहर बी, संजय सक्सेना, सुशील शर्मा, कमल किशोर मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सईद अंसारी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें