फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा-मतदाताओं को सूची में नहीं मिल रहे नाम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बिना प्रशिक्षण के ही एसआईआर को लागू कर दिया। लोगों के फॉर्म भर नहीं पा रहे हैं। मतदाताओं को वोटरलिस्ट तक नहीं मिल रही है। ऐसे में जनता में भय का माहौल है।
विज्ञापन

मंगलवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रजनीश गुप्ता ने कहा कि एसआईआर को जल्दबाजी में लागू कर शिक्षक और आंगनबाड़ी को बिना प्रशिक्षण के फॉर्म भरवाने के लिए मोहल्लों में भेज दिया गया है। उन्हें खुद ही फाॅर्म के बारे में सही जानकारी नहीं है। कुछ जगह पर वोटरलिस्ट नहीं मिल रही हैं। जहां मतदाता सूची हैं, उसके पन्ने गायब है। सूची में लोग अपना नाम तलाशने को लेकर परेशान हैं। आरोप लगाया कि कुछ बीएलओ भाजपा पार्षद व नेताओं के पास बैठकर उनके हिसाब से काम कर रहे हैं।
बीएलओ के निष्पक्ष होकर कार्य नहीं करने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की है कि एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई जाए। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि हम किसी भी वोट को कटने नहीं देंगे। 14 दिसंबर को दिल्ली में विशाल रैली कर कांग्रेस विरोध करेगी। इस मौके पर अनस इकबाल, पीसीसी सदस्य राम प्रकाश दीक्षित, उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, सईद अंसारी, अरुणोद मिश्रा, मोहम्मद जकी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें