फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना टिकट सफर कराने पर परिचालक पर चार हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बस का शनिवार को एआरएम ने चेकिंग स्टाफ के साथ निरीक्षण किया। बस में आठ यात्री बिना टिकट पकड़े गए। परिचालक पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सेवा समाप्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने टीआई फिरोज, जसकरन और विनय शर्मा के साथ फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस का निरीक्षण किया। बस में सवारी की गिनती की गई। बस में सवारी अधिक बैठीं थी, जबकि टिकट कम लोगाें के बने थे। यात्रियों ने एआरएम को बताया कि वह जलालाबाद से शाहजहांपुर जाने के लिए सवार हुए हैं।
एआरएम ने बताया कि आठ लोगों को बिना टिकट लेकर आने पर भ्रष्टाचार साबित होता है। इसलिए चालक राजवीर प्रताप सिंह पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


डिपो इंचार्ज का कार्यक्षेत्र बदला
शाहजहांपुर डिपो में इंचार्ज सुशील कुमार त्रिवेदी को मीरानपुर कटरा बस अड्डे की जिम्मेदारी दी गई है। एआरएम ने बताया कि कटरा से अधिक शिकायतें मिलने पर इंचार्ज की ड्यूटी लगाई गई। यहां पर विनोद मिश्रा कार्यभार संभालेंगे।

डीएम के निर्देश के बाद भी शहर के अंदर आ रहीं बसें
शाहजहांपुर। डीएम के निर्देश के बाद भी शहर के अंदर बसों के आने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। लखीमपुर, गोला और सीतापुर डिपो की बसें सेटेलाइट बस अड्डे पर जाने के बजाय शहर के अंदर अड्डे पर आने से जाम की स्थिति बन रही है। इन बसों को सेटेलाइट से चलाने के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें